1 Present Indefinite Tense in Hindi - Rules, Examples, Uses Exercises | Simple Present Tense
Present Indefinite Tense in Hindi - Rules, Examples, Uses Exercises | Simple Present Tense
पहचान:– जिन हिंदी वाक्य की क्रिया के अंत में ता है, ती है, ते हैं अथवा ता हूं, ती हूं या ते हैं आदि शब्द होते रहते हैं ऐसे हिंदी वाक्य Present indefinite tense or simple present tense के होते हैं।
सहायक क्रिया:– Does (singular number) , Do (plural number)
जैसे: –
(1) वह विद्यालय जाता है।
He goes to school.
(2) मैं विद्यालय जाता हूं।
I go to school.
Note:– इस Tense से यह बोध होता है कि कोई कार्य या घटना वर्तमान में होती हैं न कि हो रही है। ऐसे वाक्यों से वर्तमान (present) की आदत का भी बोध होता है। इन वाक्यों से यह बोध नहीं होता है कि अभीष्ट कार्य/घटना बोलते समय हो रहा है या नहीं।
जैसे: –
(3) वह विद्यालय जाता है। अर्थात
वह विद्यालय जाया करता है।
He goes to school.
Present Indefinite Tense : Affirmative Sentence
जब कर्ता एकवचन हो :– Subject+ V1 + e/es + object (complement) + other words.
जब कर्ता बहुवचन हो :– Subject+ V1 + object (complement) + other words.
अर्थात Simple Present Tense के Assertive Sentence के वाक्यों को English Translation करते समय एकवचन कर्ता के साथ मुख्य क्रिया के साथ s या es का प्रयोग किया जाता है तथा बहुवचन कर्ता के साथ मुख्य क्रिया की base form प्रयोग (बिना s या es लगाकर) किया जाता है।
Special Note : Form of Verbs
किसी भी verb का मूल रूप (base form) Present Tense तथा Plural Number में होता है। इस मूल रूप में आन्तरिक परिवर्तन कर या इनके अन्त में -ed जोड़कर Past Tense रूप, -en जोड़कर Past Participle रूप, -ing जोड़कर Present Participle रूप, तथा -s/es जोड़कर Present Tense, Third Person, singular रूप बनाया जाता है।
अतः verb के मुख्य पांच रूप (Five Forms) होते हैं। जिन्हें हम V1, V2, V3, V4, V5 रूप के नाम से जानते हैं।
5 Form of Verbs (see again)
V1 = Verb का पहला रूप है। यह verb का मूल रुप (base form) है जो Present Tense तथा Plural Number में होता है। जैसे: go, come, dance, bring, drive, drink etc.
V2 = Verb का दूसरा रूप है। यह verb का Past Tense रुप या -ed रुप है। यह रुप verb के आन्तरिक परिवर्तन से या verb के अन्त में सामान्यतः -d या -ed जोड़ने से बनता है। जैसे: went, came, danced, brang, drave, drank etc.
V3 = Verb का तीसरा रूप है। यह verb का Past Particple रुप या -en रुप है। यह रुप verb के आन्तरिक परिवर्तन से या verb के अन्त में सामान्यतः -en जोड़ने से बनता है। जैसे: gone, come, danced, arisen, fallen, given etc.
V4 = Verb का चौथा रूप है। यह verb का Present Particple रुप या -ing रुप है। यह रुप verb के अन्त में -ing जोड़ने से बनता है। जैसे: going, coming, dancing, walking, reading, giving etc.
V5 = Verb का पांचवां रूप है। यह verb का Present Tense, third person, singular रुप है। यह रुप verb के अन्त में -s/es जोड़ने से बनता है। जैसे: goes, comes, dances, walks, reads, gives etc.
Person Pronoun Number
I I, We Plural Number
II You Plural Number
III He, she, it, any name Singular Number
III They Plural Number
अनुवाद के नियम : Affirmative Sentence
पिछला वर्णन हम लोगों ने Affirmative Sentences पर छोड़ा (leave) था। अब इसके सम्बन्ध में कुछ solved examples देखें।
1. मैं हॉकी खेलता हूँ।
I play hockey.
2. वह एक पत्र लिखता है।
He writes a letter.
3. सूर्य पूरब में निकलता है।
The sun rises in the east.
4. अच्छे लड़के सच बोलते हैं।
Good boys speak the truth.
5. वह लिखता है।
He writes.
6. मैं स्कूल जाता हूं।
I go to school.
7. वह हंसता है।
He laughs.
8. वह प्रतिदिन स्कूल जाता है।
He go to school daily.
He goes to school every day.
9. तुम अपना ग्रह कार्य प्रतिदिन करते हो।
You do your homework daily.
10. सूर्य पूरब में निकलता है।
The sun rises in the East.
11. कुत्ते अजनबी पर भौंका करते हैं।
Dogs bark at the stranger.
12. वह एक पत्र लिखता है ।
He writes a letter.
13. कुत्ते भोंकते हैं।
Dogs bark. (class representation)
14. कुत्ते भौंका करते हैं।
Dogs bark. (class representation)
15. वह प्रतिदिन एक पत्र लिखता है ।
He writes a letter daily.
16. बुरे लड़के धूम्रपान करते हैं।
Bad boys smoke.
17. वह पुस्तक पड़ती है।
She reads a book.
18. वह अपने पिता को प्रतिदिन एक पत्र लिखता है।
He writes a letter to his father daily.
19. सीमा और सोनी खाना पकाती है।
Seema and Soni cook food.
20. मैं विद्यालय जाता हूँ।
I go to school.
21. सूर्य पूर्व में उगता है।
The sun rises in the East.
22. वह सुबह स्नान करती है।
She takes bath in the morning.
23. वह रोता है।
He weeps.
24. वह लड़का पढ़ता है।
That boy reads/studies.
25. वे खेलते हैं।
They play.
26. वे मंदिर जाते हैं।
They go to the temple.
27. हम गाना गाते हैं।
We sing a song.
28. मैं नाश्ता करता हूँ।
I take breakfast.
29. मैं सुबह जल्दी उठता हूँ।
I get up early in the morning.
30. मैं बहुत तेज हँसती हूँ।
I laugh very loudly.
31. वह अपना गृहकार्य करता है।
He does his home-work.
32. मैं दो घण्टे टीवी देखती हूँ।
I watch T.V. for two hours.
33. मैं प्रतिदिन समाचार-पत्र पढ़ता हूँ।
I read newspaper daily.
34. मैं खेलता हूँ ।
I play.
35. मैं फुटबाल (Object) खेलता हूँ ।
I play football.
36. मैं प्रतिदिन फुटबाल खेलता हूँ ।
I play football daily.
37. मैं प्रतिदिन शाम को फुटबाल खेलता हूँ ।
I play football in the evening daily.
38. मैं प्रतिदिन शाम को 5 बजे फुटबाल खेलता है
I play football at 5 O'clock in the evening daily .
39. मैं कॉलेज के मैदान पर प्रतिदिन शाम को 5 बजे फुटबाल खेलता हूँ ।
I play football at the college ground at 5O'clock in the evening daily.
40. वे सेब खाते हैं।
They eat apples.
41. हम फिल्म देखने जाते हैं।
We go to see movie.
42. हम हमारा पाठ याद करते हैं।
We learn our lesson.
43. हम शाम को क्रिकेट खेलते हैं।
We play cricket in the evening.
44. वर्षा होती है।
It rains.
45. मैं राम के घर प्रतिदिन जाता हूँ।
I go to Ram's house daily.
46. सीता मेरे साथ बाजार जाती है।
Sita goes to market with me.
47. राम, रोहन के साथ खाना खाता है।
Ram takes food with Rohan.
48. लड़के मैदान में हैं।
The boys are in the field.
49. मेरे पापा कानपुर जाते हैं।
My father goes to Kanpur.
50. वह खाना खाती है।
She eats (takes) food.
Note:– जब हिंदी वाक्यों में कर्ता के लिए ‘अपना’ शब्द दिया होता है तब ‘अपना’ शब्द की अंग्रेजी Subject के अनुसार होती है जैसे–
Subject अपना शब्द की अंग्रेजी
I My
We Our
You Your
They Their
He His
She Her
It Its
One One’s
Name (masculine gender) His
Name (feminine gender) Her
जैसे: –
मैं अपना काम करता हूं।
I do my work.
वे अपने विद्यालय जाते हैं।
They go to their school.
वह अपना खेत जोतता है।
He ploughs his field.
राम अपने घर की सफाई करता है।
Ram cleans/sweeps his house.
Exercise – 1
बच्चे गेंद खेलते हैं।
उसका भाई हंसता है।
तुम अपने गांव जाते हो।
मैं नदी पार करता हूं।
सीमा बाजार जाती है।
वह विद्यालय जाता है।
अध्यापक पाठ पढ़ाता है।
वह अपना काम करता है।
वे मैदान में दौड़ते हैं।
वह पार्क में भ्रमण करने जाता है।
मेरी बहन खाना बनाती है।
Exercise – 1 (Solution)
The children play ball.
His brother laughs.
You go to your village.
I cross the river.
Seema goes to the market.
He goes to school.
Teacher teaches a lession.
He does his work.
They run in the field.
He goes for a walk in the park.
He goes to walk in the field.
My sister cooks food.
Note:– सामान्यतः Present Indefinite Tense के Affirmative Sentences में Helping Verb — does/ do का प्रयोग नहीं होता है। ऐसे वाक्यों में मुख्य क्रिया में आवश्यकतानुसार —s/es लगाया जाता है।
Present Indefinite Tense : Nigative Sentences
अनुवाद के नियम : Nigative Sentence
Nigative Sentence solved Examples –
जब Present Indefinite Tense के हिंदी वाक्यों में ‘नहीं ’ शब्द का प्रयोग हो तो ऐसे वाक्यों को translate करते समय Negative Sentences में Helping Verb — do/does का प्रयोग किया जाता है। जैसे: –
- वह गाना नहीं गाती है।
- वे स्कूल नहीं जाते हैं।
ऐसे वाक्यों का English Translation निम्न pattern पर आधारित होता है —
Subject + do/does + not + V1 +Object + Other words.
Or
Subject + don’t/doesn’t + V1 +Object + Other words.
Note:– does not या doesn’t का उपयोग Singular Subject तथा do not या don’t का उपयोग plural Subject के साथ किया जाता है।
V1, V2, V3, V4, V5 के बारे में पीछे (इसी टेंस में) बताया जा चुका है।
अतः दोनों वाक्यों का English Translation है —
(1) वह गाना नहीं गाती है।
She dose not sing a song.
She doesn’t sing a song.
(2) वे स्कूल नहीं जाते हैं।
They do not go to school.
They don’t go to school.
अब अन्य solved examples देखें —
1. तुम धनी नहीं हो।
You are not rich.
2. मैं अन्धा नहीं हूँ।
I am not blind.
3. मुकेश आलसी नहीं है।
Mukesh is not lazy.
4. शीला खाना नहीं खाती है।
Sheela does not eat food.
5. मैं कभी झूठ नहीं बोलता हूँ।
I never tell a lie.
6. वे नदी में नहीं तैरते हैं।
They do not swim in the river.
7. तुम अपने कपड़े नहीं धोते हो।
You do not wash your clothes.
8. तुम सोमवार को मैच नहीं खेलते हो।
You do not play a match on Monday.
9. शीला अच्छा नहीं गाती है।
Shila does not sing well.
10. मोहन आम नहीं खाता है।
Mohan doesn't eat mango.
11. तुम कठिन परिश्रम नहीं करते हो।
You do not work hard.
12. राम बाजार नहीं जाता है।
Ram doesn't go to market.
13. मनीष शाम को नहीं खेलता है।
Manish doesn't play in the evening.
14. महेश झूठ कभी नहीं बोलता है।
Mahesh never tells a lie..
15. मैं झूठ नहीं बोलती/बोलता हूँ।
I don't tell a lie.
16. ये लड़के अपना समय कभी भी नष्ट नहीं करते हैं।
These boys never waste their time.
17. मेरी मम्मी खाना नहीं बनाती है।
My mother doesn't cook food.
18. मैं निशा को पसंद नहीं करती/ करता हूँ।
I don't like Nisha.
19. वह स्कूल नहीं जाता है।
He doesn't go to school.
20. सूर्य पश्चिम में नहीं निकलता है।
The sun does not rise in the west.
21. राधा गाना नहीं गाती है।
Radha doesn't sing a song.
22. महेश व नरेश गृहकार्य नहीं करते हैं।
Mahesh and Naresh do not do homework.
23. मेरे पापा जोधपुर नहीं जाते हैं।
My father doesn't go to Jodhpur.
24. तुम बहुत तेज नहीं दौड़ते हो।
You do not run fast.
25. हम गाना नहीं गाते हैं।
We do not sing a song.
26. वे बगीचे में नहीं खेलते हैं।
They do not play in the garden.
27. हम छुट्टियों में गाँव नहीं जाते हैं।
We do not go to village in holidays.
28. मेरे पापा घर के काम नहीं करते हैं।
My father doesn't do household works.
29. मेरी बहिन अपना पाठ याद नहीं करती है।
My sister doesn't learn her lesson.
30. मैं सुबह जल्दी नहीं उठती हूँ।
I do not get up early in the morning.
31. मनीष झूठ नहीं बोलता है।
Manish doesn't tell a lie.
32. हम शाम को घूमने नहीं जाते हैं।
We do not go for a walk in the evening.
33. मेरे पापा मुझे नहीं डाँटते हैं।
My father doesn't scold me.
34. हम क्रिकेट नहीं खेलते हैं।
We do not play cricket.
35. वे व्यायाम नहीं करते हैं।
They do not do exercise.
36. सीमा गाना नहीं गाती है।
Seema does not sing a song.
37. तुम रोज अपना ग्रह कार्य नहीं करते हो।
You do not do your homework daily (every day).
38. वह अपना वचन पूरा नहीं करता है।
He does not keep/fulfill his promise.
39. शीला खाना नहीं खाती है।
Sheela does not eat food.
40. तुम अपना काम नहीं करते हो।
You do not do your work.
41. वह सुबह जल्दी नहीं उठता है।
He does not get up early in the morning.
Present Indefinite Tense : Interrogative Sentences (Yes/No Types)
जब हिंदी प्रश्नवाचक वाक्य क्या शब्द से शुरू होते हैं तब ऐसे वाक्यों को Yes/No type Interrogative sentence कहते हैं। जैसे –
- क्या तुम गाना गाते हो?
- क्या वह अंग्रेजी जानता है?
अनुवाद के नियम : Interrogative Sentences (Yes/No Types)
ऐसे वाक्यों का English Translation होता है —
Do/does + Subject + V1 +Object + Other words + ?
अतः दोनों वाक्यों का अंग्रेजी है —
क्या तुम गाना गाते हो?
Do you sing a song?
क्या वह अंग्रेजी जानता है?
Does he know English?
Interrogative Sentences (Yes/No Types) solved Examples –
अब अन्य solved examples देखें —
1. क्या महेश बेईमान है?
Is Mahesh dishonest?
2. क्या वह लड़का बीमार नहीं है?
Is that boy not ill?
3. क्या मैं कमजोर नहीं हूँ?
Am I not weak?
4. क्या मैं पढ़ता हूं?
Do I read?
5. क्या मैं विद्यालय जाता हूँ ?
Do I go to school?
6. क्या सीता और रीता गाती है?
Does Sita and Rita sing?
7. क्या राम और श्याम पाठ याद करते हैं?
Do Ram and Shyam learn the lesson?
8. क्या वह सुबह स्नान करती है?
Does she take bath in the morning?
9. क्या कुत्ते रात में भोंकते हैं?
Do dogs bark at night?
10. क्या वह रोता है?
Does he weep?
11. क्या मेरी मां खाना बनाती है?
Does my mother cook food?
12. क्या मेरे पिताजी ऑफिस जाते हैं?
Does my father go to the office?
13. क्या वे खेलते हैं?
Do they play?
14. क्या लड़के कक्षा में शोर नहीं मचाते हैं?
Do the boys not make a noise in the class?
15. क्या हम गाना गाते हैं?
Do we sing a song?
16. क्या वह अण्डे खाता है?
Does he eat eggs?
17. क्या मैं नाश्ता करता हूँ ?
Do I take breakfast?
18. क्या वह चावल खाती है?
Does she eat rice?
19. क्या सुबह मैं जल्दी उठता हूँ ?
Do I get up early in the morning?
20. क्या तुम प्रतिदिन स्नान करते हो?
Do you bathe daily?
21. क्या मैं बहुत तेज हँसती हूँ ?
Do I laugh very loudly?
22. क्या वह अपना गृह-कार्य करता है?
Does he do his home-work?
23. क्या वह गाती है?
Does she sing?
24. क्या तुम्हारी माताजी तुम्हें कहानियाँ सुनाती हैं।
Does your mother tell you stories?
25. क्या वे प्रतिदिन बगीचे में घूमने जाते हैं?
Do they go for a walk in the garden daily?
26. क्या वे सेब खाते हैं?
Do they eat apples?
27. क्या हम फिल्म देखने जाते हैं ?
Do we go to see movie?
28. क्या हम हमारा पाठ याद करते हैं?
Do we learn our lesson?
29. क्या हम शाम को क्रिकेट खेलते हैं ?
Do we play cricket in the evening?
30. क्या यह लड़का कभी झूठ नहीं बोलता है?
Does this boy never tell a lie?
31. क्या मनीष रात को देर से सोता है?
Does Manish sleep late at night?
32. क्या मैं राम के घर प्रतिदिन जाता हूँ?
Do I go to Ram's house daily?
33. क्या सीता मेरे साथ बाजार जाती है?
Does Sita go to market with me?
34. क्या राम, मोहन के साथ खाना खाता है?
Does Ram take lunch with Mohan?
35. क्या लड़का रोता है?
Does the boy weep?
36. क्या वे तुम्हें पीटते हैं?
Do they beat you?
37. क्या मेरे पापा आगरा जाते हैं?
Does my father go to Agra?
38. क्या तुम गंगा जी में स्नान करते हो?
Do you bathe in the Ganga?
39. क्या मैं अपनी पुस्तक पढ़ता हूँ?
Do I read my book?
40. क्या तुम बाजार जाते हो।
Do you go to market?
Exercise — 3
क्या तुम राम को जानते हो?
क्या सूर्य पूर्व में निकलता है?
क्या शेर दहाड़ता है?
क्या आसमान में तारे निकलते हैं?
क्या आप अंग्रेजी जानते हो?
क्या वह तुमसे नफरत करती है?
क्या कुत्ते रात में सोते हैं?
क्या तुम रोज स्कूल जाते हो?
क्या वह रविवार को क्रिकेट खेलते हैं?
क्या राधा उनकी मदद करती है?
Comments
Post a Comment